रिपोर्ट :- गणेशी पंवार हापुड़, धौलाना, गढ़ ।। अपनी ही सगी बेटी के साथ रेप करता रहा बाप.., बेटी ने रेप की वीडियो बनाकर पुलिस मे शिकायत की.. अब रेपिस्ट पिता अरेस्ट है UP : गाजियाबाद में एक पिता रामप्रकाश गौतम अपनी सगी बेटी से 5 साल से रेप करता रहा। उसके बाल कटवा दिए, जिससे वो घर से बाहर न जाए। पहली बार प्रेगनेंट हुई तो अबॉर्शन करवा दिया। अब वो दूसरी बार 3 महीने की प्रेगनेंट हो गई है। पीड़िता 16 अप्रैल 2024 को किसी तरह घर से भागी। पूरी रात रेलवे स्टेशन पर गुजारी। 17 अप्रैल की सुबह गाजियाबाद कोर्ट में पहुंची। अपनी दुख भरी कहानी सुनाई। 19 अप्रैल को गाजियाबाद पुलिस ने FIR दर्ज की। दरिंदा पिता रामप्रकाश गौतम गिरफ्तार है। 5 साल पहले बाप बन गया था दरिंदा.. इस लड़की की उम्र 18 साल है। 14 साल की उम्र से उससे रेप हो रहा था। घर में पिता के अलावा सिर्फ छोटा भाई रहता है। उसको खबर थी, लेकिन चुप रहता था। सुबूत के लिए लड़की ने रेप की वीडियो बनाकर अपने रिश्तेदारों को दिखाई, लेकिन सब चुप रहे। इसलिए पुलिस ने FIR में लड़की के भाई, चाचा, ताऊ को भी आरोपी बनाया है।
